Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

होली पर बंगाल में बढ़ेगा तापमान, पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राजस्थान और असम में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है

11 Mar 2025

होली पर बंगाल में बढ़ेगा तापमान, पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना

कोलकाता। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और होली के दिन यह 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार बसंत उत्सव बेहद गर्म रहेगा। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में मौसम पूरी तरह अलग होगा, जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है।
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कोलकाता में होली के दिन तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि जिले के कई हिस्सों में यह 38 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है। फिलहाल, दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी काफी बढ़ जाएगी। अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहने की उम्मीद है।
उत्तर बंगाल में मंगलवार से ही बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बुधवार और गुरुवार को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। होली के दिन भी उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राजस्थान और असम में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवात मौजूद है। मध्य प्रदेश से हरियाणा तक एक द्रोणिका रेखा फैली हुई है, जिससे दक्षिण बंगाल में गर्मी बढ़ रही है।
कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। हवा में नमी 40 से 94 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जिससे उमस भी महसूस हो रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


होली पर बंगाल में बढ़ेगा तापमान, बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राजस्थान और असम में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News